सांची में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का संस्थान बनेगा
मुख्यमंत्री ने सांची में बौद्ध संग्रहालय, अध्ययन एवं प्रशिक्षण केंद्र बनाने के लिए आवश्यक भूमि आवंटित करने के साथ ही यहांपर अंतर्राष्ट्रीय स्तर का संस्थान बनाने को कहा। इसके लिए जल्द हीकार्ययोजना बनाई जाएगी।मुख्यमंत्री ने बताया कि जापान की कई कंपनियों और अन्य संस्थाओं में सांची में विभिन्न संरचनाओं के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता देने की पेशकश की है।
पीसी शर्मा ने कीथी श्रीलंका की यात्रा
जनसंपर्क मंत्री पीसीशर्मा ने श्रीलंका यात्रा के दौरान सीता मंदिर के निर्माण के संबंध में वहांकी सरकार से चर्चा की थी। उन्होंने सीएम के साथ बैठक में इसकी भीजानकारी दी। शर्मा ने कहा कि अगर बेहतर
वायु सेवाएं उपलब्ध हों तो श्रीलंका के सहित अन्य बौद्ध धर्म को मानने वाले विभिन्न देशों में रह रहे श्रद्धालुओं को सांची आने में सुविधा होगी। इसी तरह मध्यप्रदेश के लोगों को भी सीता मंदिर के दर्शन करने में आसानी होगी। मुख्यमंत्री को इस मौके पर महाबोधिसोसायटी श्रीलंका के अध्यक्ष बनागला उपतिसा बौद्ध की प्रतिमा, बौद्ध ग्रंथ एवं स्वयं की लिखित पुस्तक भेंट की।